About us Of Madani duniya मदनी दुनिया – हमारे बारे में

 मदनी दुनिया – हमारे बारे में 

इस दौर में, जब लोग उलमा से मसाइल कम और गूगल से ज़्यादा पूछते हैं, तो अक्सर सर्च करने पर बद-मज़हबों की वेबसाइट्स के नतीजे सामने आते हैं या फिर ऐसी वेबसाइट्स जिनकी तहरीरों (लेखों) पर भरोसा नहीं किया जा सकता। ऐसे में लोग गलत मालूमात (जानकारी) पर अमल कर बैठते हैं और गलती के मुर्तकिब हो जाते हैं।

इस नाज़ुक दौर में अहले सुन्नत के उलमा की तहरीरों, मुस्तनद (प्रामाणिक) मालूमात और सही मौज़ूआत (विषयों) को आम करने और उन्हें गूगल सर्च में लाने का अज्म (संकल्प) रखने वाली एक अज़ीम-उश-शान (महान) वेबसाइट का नाम "मदनी दुनिया" है।

इसमें क्या खास बात है?

  1. मुसद्दक़ा (प्रामाणिक) और तहक़ीक़ी (अनुसंधान आधारित) मज़ामीन (लेख)
    इस वेबसाइट पर मौजूद तमाम तहरीरों और मज़ामीन को तहक़ीक़ और तन्क़ीह (समीक्षा) के बाद ही अपलोड किया जाता है। और ये सब मसलक-ए-आला हज़रत के मुताबिक़ होते हैं। हमारा मक़सद सिर्फ़ तहरीरें पेश करना नहीं बल्कि दुरुस्त (शुद्ध) और मुस्तनद मज़ामीन का गुलदस्ता (संग्रह) पेश करना है।

  2. मौक़े और ज़रूरत के मुताबिक़ मज़ामीन
    इस वेबसाइट पर ज़रूरत और मौक़े के मुताबिक़ तहरीरें पेश की जाती हैं। कोशिश की जाती है कि हर रोज़ वक्त की ज़रूरत के मुताबिक़ आपको सही मज़ामीन पढ़ने को मिलें।

  3. खूबसूरती और बेहतर डिज़ाइन
    इस वेबसाइट की एक और ख़ास बात इसकी खूबसूरती और बेहतरीन डिज़ाइन है। तमाम मज़ामीन को इस तरह फ़ॉर्मेट किया जाता है कि पढ़ने वालों को कोई मुश्किल और उकताहट महसूस न हो।

आप इस मिशन में कैसे मदद कर सकते हैं?

  1. वेबसाइट से नोटिफिकेशन या WhatsApp ग्रुप में लिंक आए तो उसे ज़रूर खोलकर पढ़ें।
  2. अगर आप अहल-ए-इल्म (विद्वान) हैं, तो इसे अपने जानने वालों तक शेयर करें ताकि सही मालूमात ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचे।
  3. वेबसाइट पर पहले से मौजूद लेखों को मौक़े और ज़रूरत के मुताबिक़ शेयर करते रहें।

तआवन (सहयोग) और कैसे हो सकता है?

  • अगर आपको लिखने (मज़ामीन या मक़ालात) का शौक़ है और आप किताबों और रिसालों (पत्रिकाओं) का मुताला (अध्ययन) करते हैं, तो आप हमें मुस्तनद (प्रामाणिक) किताबों से कोई बेहतरीन मज़मून (लेख) चुनकर दे सकते हैं।
  • हमें लेखों की टाइपिंग की ज़रूरत रहती है। आप मदनी दुनिया के दिए गए फ़ॉर्मेट के मुताबिक़ हमारे चुने हुए मज़ामीन टाइप करके हमें दे सकते हैं।
  • इस काम के लिए आप हमसे ईमेल के ज़रिए संपर्क कर सकते हैं।

हमसे ईमेल पर संपर्क करें।

Post a Comment