About us Of Madani duniya मदनी दुनिया – हमारे बारे में

मदनी दुनिया – हमारे बारे में इस दौर में, जब लोग उलमा से मसाइल कम और गूगल से ज़्यादा पूछते हैं, तो अक्सर सर्च करने पर बद-मज़हबों की वेबसाइट्स के नतीजे सामने आते हैं या फिर ऐसी वेबसाइट्स जिनकी तहरीरों (लेखों) पर भरोसा नहीं किया जा सकता। ऐसे में लोग गलत मालूमात (जानकारी) पर अमल कर बैठते हैं और गलती के मुर्तकिब हो जाते हैं। इस नाज़ुक दौर में अहले सुन्नत के उलमा की तहरीरों, मुस्तनद (प्रामाणिक) मालूमात और सही मौज़ूआत (विषयों) को आम करने और उन्हें गूगल सर्च में लाने का अज्म (संकल्प) रखने वाली एक अज़ीम-उश-शान (महान) वेबसाइट का नाम "मदनी दुनिया" है। इसमें क्या खास बात है? मुसद्दक़ा (प्रामाणिक) और तहक़ीक़ी (अनुसंधान आधारित) मज़ामीन (लेख) इस वेबसाइट पर मौजूद तमाम तहरीरों और मज़ामीन को तहक़ीक़ और तन्क़ीह (समीक्षा) के बाद ही अपलोड किया जाता है। और ये सब मसलक-ए-आला हज़रत के मुताबिक़ होते हैं। हमारा मक़सद सिर्फ़ तहरीरें पेश करना नहीं बल्कि दुरुस्त (शुद्ध) और मुस्तनद मज़ामीन का गुलदस्ता (संग्रह) पेश करना है। मौक़े और ज़रूरत के मुताबिक़ मज़ामीन इस वेबसाइट पर ज़रूरत और मौक़े के मुताबिक़ तहरीरें पे…

Post a Comment